अपडेट
  • नाल्को ई-निविदा प्रणाली के माध्यम से एक्स-वर्क्स (अंगुल, ओडिशा) के आधार पर 30 एमटी +/- 5% रोल्ड उत्पादों की घरेलू बिक्री। 07/10/2026     |     
  • विनिर्माण सुविधाओं की स्थापना के लिए एफओआई/कोल टार पिच (सीटी पिच) के लिए आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करना 18/09/2026     |     
  • कैल्सीकृत पेट्रोलियम कोक (सीपी कोक) के लिए विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए एफओआई 18/09/2026     |     
  • एल्युमीनियम फ्लोराइड (Alf3) के निर्माण की सुविधाओं की स्थापना के लिए एफओआई 18/09/2026     |     
  • 45वीं वार्षिक आम बैठक की सूचना 07/08/2026     |     
  • 45वीं वार्षिक रिपोर्ट 2025–26 07/08/2026     |     
  • डिजिटल परिवर्तन (इंडस्ट्री 4.0) के लिए रोडमैप तैयार करने तथा उसके कार्यान्वयन हेतु परामर्शदाता की नियुक्ति 17/07/2026     |     
  • घरेलू/एसईजेड में थोक में एल्यूमिना की बिक्री के लिए निविदा जारी की गई है 08/07/2026     |     
  • प्रद्रावक उन्नयन परियोजनाओं के लिए ईओआई 19/05/2026     |     
  • सावधि जमा में अधिशेष निधि के निवेश के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को पैनल में शामिल करने के लिए ईओआई 04/05/2026     |     
  • शेयरधारक कृपया ध्यान दें: 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक” 15/04/2026     |     
  • घरेलू बाजार में एमएसएमई इकाइयों को रासायनिक उत्पादों की बिक्री के लिए एमएसएमई छूट 13/03/2026     |     
  • अनुगुळ में नालको के प्रस्तावित स्मेल्टर विस्तार को मिली गति: प्रमुख अनुमोदन और साझेदारियाँ सुनिश्चित

    अनुगुळ में नालको के प्रस्तावित स्मेल्टर विस्तार को मिली गति: प्रमुख अनुमोदन और साझेदारियाँ सुनिश्चित

    calendar05/11/2026
    NALCO Smelter Plant, Anugola

    अनुगुळ/भुवनेश्वर, 04.11.2026:: भारत सरकार, खान मंत्रालय के नवरत्न केंद्रीय लोक उद्यम नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ओडिशा के अनुगुळ में अपनी प्रस्तावित ब्राउनफील्ड स्मेल्टर विस्तार परियोजना पर निरंतर प्रगति कर रही है, जिसके माध्यम से स्मेल्टर क्षमता में 0.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की वृद्धि की जाएगी और मौजूदा क्षमता 0.46 एमटीपीए से लगभग दोगुनी होकर करीब 1.0 एमटीपीए हो जाएगी। इस परियोजना में लगभग ₹30,000 करोड़ का अनुमोदित निवेश शामिल है तथा इसके क्रियान्वयन को सुगम बनाने के लिए प्रमुख वैधानिक अनुमोदन, रणनीतिक साझेदारियाँ एवं सहायक पहलें सुनिश्चित की जा चुकी हैं।
    हाल ही में अनुगुळ में प्रस्तावित स्मेल्टर विस्तार परियोजना के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण को सुगम बनाने तथा भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा एवं पुनर्वास संबंधी मुद्दों के शीघ्र समाधान हेतु पुनर्वास एवं परिधीय विकास सलाहकार समिति (आरपीडीएसी) की बैठक भी आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त, नालको ने अनुगुळ स्मेल्टर संयंत्र के लिए एमिरेट्स ग्लोबल एल्यूमिनियम (ईजीए) के साथ उसकी स्वामित्व वाली स्मेल्टिंग तकनीक के लाइसेंस हेतु करार किया है, जिससे विश्व स्तर पर सिद्ध एवं ऊर्जा-कुशल एल्यूमिनियम उत्पादन प्रक्रियाओं को अपनाना सुनिश्चित होगा। प्रस्तावित विस्तार के लिए अतिरिक्त 1100 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी। इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए नालको ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी कर 4 × 270 मेगावाट (1,080 मेगावाट) के कैप्टिव ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना हेतु 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी गठित की है। स्थिरता एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप नालको परियोजना परिवेश में 200–250 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को समाहित करने की भी परिकल्पना कर रही है।

    अनुगुळ में 0.5 एमटीपीए एल्यूमिनियम स्मेल्टर विस्तार परियोजना को वर्ष 2030-31 के दौरान चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे नालको की धातु उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। दामनजोड़ी में 5वीं स्ट्रीम एल्यूमिना रिफाइनरी परियोजना तथा अनुगुळ में स्मेल्टर विस्तार परियोजना सहित नालको की विस्तार पहलों को ओडिशा सरकार और भारत सरकार के खान मंत्रालय के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इन परियोजनाओं से उत्पादन क्षमता बढ़ने, रोज़गार सृजित होने तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है। नालको सतत निवेश, कौशल विकास तथा डाउनस्ट्रीम एवं सहायक उद्योगों को प्रोत्साहन के माध्यम से ओडिशा के औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।

    उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन 5वीं स्ट्रीम रिफाइनरी के चालू होने के बाद प्रस्तावित अनुगुळ स्मेल्टर की विस्तारित क्षमता की आवश्यकताएँ पूरी करने के बावजूद अधिशेष एल्यूमिना उपलब्ध रहने की संभावना है। यह अधिशेष एल्यूमिना आरंभ में निर्यात बाज़ारों की ओर भेजा जाएगा, जबकि नालको अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति तथा इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के क्रम में देशभर में ग्रीनफील्ड एल्यूमिनियम परियोजनाएँ स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की सक्रिय रूप से खोज कर रही है। इस संदर्भ में नालको देश में 0.5 एमटीपीए की एक नई ग्रीनफील्ड एल्यूमिनियम स्मेल्टर की स्थापना का भी आगे मूल्यांकन कर रही है, जिसका उद्देश्य अधिशेष एल्यूमिना को तैयार एल्यूमिनियम में परिवर्तित कर घरेलू मूल्य संवर्धन करना है। यह रणनीतिक पहल भारत सरकार की घरेलू एल्यूमिनियम उत्पादन बढ़ाने तथा देश के भीतर मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करने की परिकल्पना के अनुरूप है। साथ ही, यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय अभियानों के प्रति नालको की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है तथा भारत के एल्यूमिनियम उद्योग की वृद्धि एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को सहारा देती है।