आप वाह्य वेबसाइट पर जारहे हैं। कृपया पुष्टि करें।
हाँ, जाएँ
12/10/2026
पुरी/भुवनेश्वर, 11.10.2026: स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत, खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई), नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालकों) द्वारा आज पुरी समुद्र तट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समुद्र में फैलने वाले कचरे, उसके पर्यावरणीय दुष्प्रभावों तथा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। नालकों के निदेशक (उत्पादन) श्री पंकज कुमार शर्मा, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. तापस कुमार पट्टनायक तथा निदेशक (वित्त) श्री अभय कुमार बेहुरिया के नेतृत्व में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, नालकों फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, सहयोगियों तथा बिस्वंभर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पर्यावरणीय स्थिरता एवं स्वच्छता का संदेश पर्यटकों और आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से समुद्र तट पर लाइटहाउस के निकट रेत से एक आकर्षक कलाकृति भी बनाई गई।



