You are being redirected to the external website. Are you sure?
Yes,Proceed
21/06/2021
भुवनेश्वर, 21.06.21: आज सुबह श्री श्रीधर पात्र, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, नालको की अगुआई में पूरे भारत से नालको के कर्मचारियों और उनके परिजनों ने पूरे जोश एवं उत्साह से नागरिकों के साथ जुड़कर अपने घरों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कंपनी के निगम कार्यालय भुवनेश्वर में योग प्रशिक्षक श्री भोलानाथ जेना, जीने की कला के संकाय एवं एक योग शिक्षक के संचालन में एक विशेष आभासी योग सत्र का आयोजन किया गया था। श्रीमती सस्मिता पात्र, अध्यक्षा, नालको महिला समिति भी इस सत्र में उपस्थित रहीं। पूरे भारत से उत्पादन एकक, पत्तन सुविधाएँ एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के कर्मचारी भी शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्राप्त करने हेतु इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भागीदार हुए।
