कोयला खदानें

उत्कल डी एवं उत्कल ई कोयला खदान अनुगोल जिले की छेंदीपदा तहसील में स्थित है। यह कोयला खदान नवंबर 2022 से परिचालनरत है तथा अंगुल स्थित नालको के स्मेल्टर एवं पावर काम्प्लेक्स में स्थित कैप्टिव पावर प्लांट को कच्चा माल (फीडस्टॉक) उपलब्ध कराती है। कोयला खदान की वर्तमान क्षमता 4 मिलियन टीपीए है। ब्लॉक में निवल भूवैज्ञानिक कोयला भंडार 297.578 मिलियन टन है। तथापि, ओपनकास्ट पद्धति से खनन अधिकतम 242 मीटर की गहराई तक ही संभव है। अतः 242 मीटर की गहराई तक अनुमानित निष्कर्षणीय (एक्सट्रैक्टेबल) कोयला भंडार केवल 170.877 मिलियन टन है, जिसे शॉवल-डम्पर संयोजन एवं सरफेस माइनर के साथ परंपरागत ओपनकास्ट पद्धति द्वारा निकाला जा सकता है।

coal-mine

प्रमुख विशेषताएं

  • निक्षेप का क्षेत्रफल – 824.316 हेक्टेयर।
  • सकल भूवैज्ञानिक भंडार- 303.71 मिलियन टन।
  • निवल भूवैज्ञानिक भंडार – 297.578 मिलियन टन।
  • निष्कर्षणीय भंडार – 170.877 मिलियन टन।
  • ओवरबर्डन – 384.270 मिलियन घन मीटर।
  • खनन तकनीक – ओपन कास्ट तकनीक तथा सीमित हाई वॉल खनन।
  • खदान की आयु — 44 वर्ष।
  • कोयला परिवहन – वर्तमान में केवल सड़क मार्ग द्वारा लगभग 40 कि.मी. की दूरी तक। तत्पश्चात सड़क मार्ग एवं सन-केरेजंगा में प्रस्तावित रेलवे साइडिंग तथा एमसीआरएल कॉरिडोर के माध्यम से।