पुरस्कार और सम्मान

  • फिमि से सामाजिक सचेतनता पुरस्कार
  • कोरापुट के आदिवासी इलाके में शिक्षा की पहल के लिए थिंक ओड़िशा लीडरशिप पुरस्कार।
  • आई.पी.ई.निगम सामाजिक उत्तरदायित्व निगम अभिशासन पुरस्कार।
  • विश्व निगम सामाजिक उत्तरदायित्व कांग्रेस में “केयरिंग कंपनी पुरस्कार।
  • रिस्पोन्सिबल बिजनेस सम्मिट एंड एवार्ड्स में श्रेष्ठ निगम सामाजिक उत्तरदायित्व अभ्यास-2013 पुरस्कार।
  • नियन्त्रण एवं पर्यावरण के संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड पुरस्कार।
  • नालको को वर्ष 2014-15 के लिए निगम सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रतिक्रियाशीलता के लिए स्कोप मेरिटोरियस एवार्ड मिला।
  • ओड़िशा लाईव एवं कीट स्कूल ऑफ रुरल मैनेजमेंट द्वारा समुदाय विकास में उत्कृष्ट नि.सा.उ. अभ्यास
  • नालको को कोरापुट जिले से 655 आदिवासी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने की बाबत इसकी पहलकदमी के लिए 09.10.2015 को प्राथमिक शिक्षा संवर्ग के अधीन ओ.टी.वी. सी.एस.आर. अवार्ड;2015 मिला।
  • नालको को 21.05.2016 भुवनेश्वर में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में वर्ष 2015 के लिए स्वर्ण संवर्ग में नि.सा.उ. उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सेमिनार का आयोजन गुणवत्ता और पर्यावरण प्रबन्धन सेवा संस्थान (आईक्यूईएमएस) द्वारा रोटरी क्लब – हेरिजेट, भुवनेश्वर के सहयोग से किया गया था।
  • 2015-16 वर्ष के लिए नि.सा.उ. के लिए दैनिक भास्कर समूह द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए संस्थापित सम्मानजनक भारत गौरव पुरस्कार से नालको को नवाजा गया।
  • कीट स्कूल ऑफ रुरल मैनेजमेंट और ओड़िशा लिव द्वारा संयुक्त रूप से भुवनेश्वर में 12.04.2016 को आयोजित ओड़िशा नि.सा.उ. शिखर सम्मलेन 2016 के दौरान नालको को समुदाय विकास में उत्कृष्ट नि.सा.उ. अभ्यास पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • टाइम्स इंडिया ग्रूप ने 30.08.2016 को नालको का इसकी नि.सा.उ. पहल पर अभिनन्दन किया।
  • नालको को 20 मई 2017 को भुवनेश्वर में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में नि.सा.उ. गतिविधियों में संगतता के लिए कलिंग सीएसआर अवार्ड-2016 प्रदान किया गया। इस सेमिनार का आयोजन गुणवत्ता और पर्यावरण प्रबन्धन सेवा संस्थान (आईक्यूईएमएस) द्वारा इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक इंटरप्राईज, हैदराबाद के सहयोग से किया गया था।
  • नालको को सतत विकास के सापेक्ष श्रेष्ठ नि.सा.उ. गतिविधियों के लिए 9 जून 2018 को भुवनेश्वर में आयोजित सम्मेलन में कलिंग नि.सा.उ.पुरस्कार-2017 हासिल हुआ। इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक इंटरप्राईज, हैदराबाद द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन गुणवत्ता एवं पर्यावरण प्रबंधन सेवा संस्थान (आईक्यूईएमएस) के सहयोग से किया गया था।
  • नालको को भुवनेश्वर में दिनांक 08.06.2019 को नि.सा.उ. गतिविधियों द्वारा सरकारी योजनाओं में सहयोग हेतु कलिंग नि.सा.उ.पुरस्कार-2018(गोल्ड) से नवाजा गया। इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक इंटरप्राईज, हैदराबाद द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन गुणवत्ता एवं पर्यावरण प्रबंधन सेवा संस्थान (आईक्यूईएमएस) के सहयोग से किया गया था।
  • 2019 में प्रतिष्ठित उल्लेखनीय श्रेणी के अंतर्गत नालको की लाड़ली योजना के लिए राष्ट्रीय नि.सा.उ. पुरस्कार।
  • वर्ष 2019 में महिला सशक्तिकरण के लिए सीएसआर टाईम्स अवार्ड।
  • टाईम्स बिजनेस अवार्ड-पीएसयू, वर्ष 2020 में श्रेष्ठ नि.सा.उ. व पर्यावरण प्रबंधन हेतु।