आप वाह्य वेबसाइट पर जारहे हैं। कृपया पुष्टि करें।
हाँ, जाएँ
26/01/2025
भुवनेश्वर, 26 जनवरी, 2025: नालको के सभी उत्पादन इकाइयों, क्षेत्रीय कार्यालयों एवं निगम मुख्यालय मे अत्यंत देशभक्ति एवं उत्साह के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सीएमडी, ने भुवनेश्वर स्थित नालको निगम मुख्यालय मे भारतीय तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में, श्री सिंह ने संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्र के उज्जवल भविष्य को आकार देने में एकता, प्रगति और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया। समारोह मे देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया गया, जिससे अपने कार्यबल को सुधृढ़ बनाने और राष्ट्र के विकास को सुनिश्चित करने के प्रति नालको का समर्पण और सशक्त हुआ।


