नालको ने IA91 ग्रेड एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट लॉन्च किया

नालको ने IA91 ग्रेड एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट लॉन्च किया

calender25/02/2026

भुवनेश्वर, 25.02.2026: नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), जो भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सीपीएसई है, ने IA91 ग्रेड का एक नया एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट लॉन्च किया है। IA91 एक उच्च-प्रदर्शन, सिलिकॉन-आधारित कास्टिंग मिश्रधातु है, जिसे उत्कृष्ट ढलाई क्षमता, यांत्रिक मजबूती और जंग-रोधी गुणों के संतुलित संयोजन के लिए अभिकल्पित किया गया है।

इस उत्पाद का औपचारिक शुभारंभ श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वाणिज्य) द्वारा नालको के कोलकाता स्टॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 24 फरवरी 2026 को किया गया। उन्नत ढलाई अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया यह उत्पाद ग्रैविटी डाई कास्टिंग तथा लो-प्रेशर डाई कास्टिंग के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इसके प्रमुख उपयोग ऑटोमोबाइल, विद्युत एवं पावर उपकरण, औद्योगिक क्षेत्रों तथा फाउंड्री उद्योग में हैं।

उत्पादन एवं विपणन टीमों को बधाई देते हुए श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने कहा कि विस्तारित उत्पाद पोर्टफोलियो नालको की उच्च गुणवत्ता वाले मूल्य-वर्धित उत्पाद प्रदान करने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।