08/05/2026
भुवनेश्वर, 08.05.2026: कनाडा के भारत में उच्चायुक्त महामहिम श्री क्रिस्टोफर कूटर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय कनाडाई प्रतिनिधिमंडल आज भुवनेश्वर में स्थित नालको के कॉर्पोरेट मुख्यालय का दौरा किया। महामहिम ने श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नालको के साथ चर्चा की, जिसमें डॉ. तापस कुमार पट्टनायक, निदेशक (मानव संसाधन); श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वाणिज्यिक); श्री प्रणब ज्योति नाथ, आईएएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी; तथा कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। चर्चा का केंद्र महत्वपूर्ण खनिजों, सतत संसाधन विकास तथा भविष्य के विस्तार योजनाओं के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग के अवसरों पर केंद्रित रहा। दोनों पक्षों ने खनन एवं धातु क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा कनाडा-भारत आर्थिक एवं औद्योगिक संबंधों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दीर्घकालिक सहभागिता के संभावनाओं पर भी मंथन किया।
महामहिम के साथ उनकी पत्नी सुश्री कैरेन जोन ब्लूमेनशाइन थीं। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में श्री अर्जुन कुमार दत्ता, व्यापार आयुक्त तथा श्री रोहित शुक्ला, राजनीतिक-आर्थिक एवं जनसंपर्क अधिकारी, कनाडा उच्चायोग शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम – नालको देश के शीर्ष शुद्ध विदेशी मुद्रा अर्जक उपक्रम में से एक है तथा अपनी गुणवत्ता उत्पादों एवं परिचालन उत्कृष्टता के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। नालको, खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) का प्रमुख भागीदार है—जो नालको, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) तथा खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड (एमईसीएल) की संयुक्त उद्यम कंपनी है—जो वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण खनिज संपदाओं की पहचान, अधिग्रहण, अन्वेषण एवं विकास में संलग्न है।