अपडेट
  • Notice of 44th Annual General Meeting 03/09/2025     |     
  • 44th Annual Report 2024-25 03/09/2025     |     
  • EOI for Aluminium Smelting Technology Licensors for NALCO’s Brownfield Aluminium Smelter Expansion 28/08/2025     |     
  • 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक-21.08.2025 21/08/2025     |     
  • अपने डीमैट खाते/फोलियो नंबर में अपनी ईमेल आईडी पंजीकृत करने का अनुरोध 18/08/2025     |     
  • 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक” 14/08/2025     |     
  • भौतिक शेयरों के हस्तांतरण अनुरोधों को पुनः दाखिल करने के लिए विशेष व्यवस्था 07/07/2025     |     
  • MoU 2024-25 04/01/2025     |     
  • Notice Inviting Expression Of Interest (EOI) – Slitting & Rewinding of Aluminium Coils with Installing of Slitting Line Machine on Build Own and Operate Basis 18/09/2024     |     
  • निवेशक सेवा मेनू के तहत टीडीएस प्रमाणपत्र डाउनलोड करें 17/05/2024     |     
  • Expression of Interest for Commercialization of R&D Processes 15/04/2024     |     
  • भौतिक फोलियो का केवाईसी अद्यतनीकरण 25/03/2024     |     
  • MOU Scheme for Sale of Aluminium Metal – 2024-25 13/03/2024     |     
  • MOU Scheme for Sale of Aluminium Rolled Products – 2024-25 13/03/2024     |     
  • Declaration and fixation of Record date for 2nd Interim Dividend for the Financial Year 2023-24 16/02/2024     |     
  • नालको द्वारा हरित उद्यम द्वितीय पवन विद्युत परियोजना चालू हुई

    नालको द्वारा हरित उद्यम द्वितीय पवन विद्युत परियोजना चालू हुई

    calender01/02/2014

    wind-mill

    भुवनेश्वर, 01/02/2014: अपनी विविधीकरण योजनाओं के अंश रूप में, नेशनल एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड (नालको), एक नवरत्नक सार्वजनिक उद्यम, अन्य धातुओं और ऊर्जा के क्षेत्र में अपने पंख फैला रही है। इस सन्दर्भ में, इस कम्पनी ने राजस्थान के जैसलमेर जिले के लुडर्वा में 47.6 मेगावाट क्षमता का अपना दूसरा पवन विद्युत संयंत्र स्थापित किया है। नालको ने यह पवन विद्युत परियोजना पर 29 जनवरी 2014 को सफलतापूर्वक चालू की।

    रु॰283 करोड़ की यह पवन विद्युत परियोजना मेसर्स गेमेसा विण्ड टर्बाईन्स प्राईवेट लि. के माध्यम से कार्यान्वित हुई है, जिसमें 850 किलोवाट रेटिंग के 56 पवन टर्बाईनों का विनिर्माण शामिल है। चालू करने के प्रथम चरण में, 36 टर्बाईनों का निर्माण किया गया था। अब, दूसरे चरण में, शेष 20 टर्बाईन सफलतापूर्वक चालू कर दिए गए हैं।

    गैर-परम्परागत और पुनर्नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के दोहन के द्वारा संधारणीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में नालको की यह दूसरी हरित पहल है, जिससे नालको को सरकार से प्रोत्साहन मिलेंगे।

    इसके पूर्व, इस कम्पनी ने रु॰.274 करोड़ की लागत से आन्ध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले के गंडीकोटा में 50.4 मेगावाट क्षमता का अपना पहला पवन विद्युत संयंत्र दिसम्बर, 2012 को चालू किया था।

    साथ ही, कम्पनी कोरापुट में पंचपटमाली बॉक्साइट भण्डार में अपने उत्खनित क्षेत्रों में तीसरे पवन विद्युत संयंत्र की स्थापना करने की योजना बना रही है।