उत्पादन और वित्तीय विशिष्टाएँ

  • नालको ने वित्त वर्ष 2024-25 में स्थापना के बाद से अब तक की सर्वाधिक 4,54,600 मेट्रिक टन घरेलू धातु बिक्री हासिल की, जो वित्त वर्ष 2022-23 के पिछले सर्वोच्च 4,38,876 मेट्रिक टन से अधिक है।
  • केपीपी ने अब तक की सर्वाधिक 6,641 MU की नेट पावर जेनरेशन हासिल की है, जो वित्त वर्ष 2010-11 में प्राप्त पिछले सर्वोच्च 6,607 MU को पार कर गई है।
  • नालको की पंचपतमली खानों ने वित्त वर्ष 2024-25 में 76,48,220 मेट्रिक टन के साथ अब तक का सर्वाधिक वार्षिक बॉक्साइट उत्खनन हासिल किया है।
  • वित्त वर्ष 2024-25 में कार्यसंचालन से अब तक का सर्वाधिक ₹16,788 करोड़ का राजस्व हासिल किया (वर्ष-दर-वर्ष 28% की वृद्धि)।
  • नालको ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक ₹5,325 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो वर्ष-दर-वर्ष (YoY) 158% की मज़बूत वृद्धि दर्शाता है।
  • नालको ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो वर्ष-दर-वर्ष (YoY) 33% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।
  • नालको की पंचपतमली खानों ने स्थापना के बाद से वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वाधिक वार्षिक बॉक्साइट उत्खनन और बॉक्साइट परिवहन हासिल किया।
  • एल्युमिना रिफाइनरी ने एल्युमिना हाइड्रेट उत्पादन में 101.15% क्षमता उपयोग हासिल किया।
  • स्मेल्टर संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वाधिक कास्ट मेटल उत्पादन हासिल किया।
  • कंपनी के इतिहास के पिछले 41 वर्षों में पहली बार 960 पॉट्स ऑपरेटिंग हुए, और स्मेल्टर संयंत्र ने वित्त वर्ष 2021-22 में पूरी क्षमता पर काम करके 4.6 लाख मीट्रिक टन एल्युमिनियम धातु का उत्पादन किया।
  • एल्युमिनियम स्मेल्टर और एल्युमिना रिफाइनरी में 100% क्षमता उपयोग के साथ पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रिकॉर्ड प्रदर्शन हासिल किया।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 75.11 लाख टन का सर्वाधिक बॉक्साइट उत्पादन हासिल किया।
  • बाजार के अवसर का लाभ उठाकर कंपनी ने उच्च बिक्री प्राप्त की, जिससे टॉप लाइन और बॉटम लाइन पर सकारात्मक असर पड़ा। राजस्व रु 14,181 करोड़ और पैट रु 2,952 करोड़ का सर्वोच्च स्तर प्राप्त किया।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में भी इसी ऑपरेशनल प्रदर्शन को जारी रखा। दूसरी लगातार वर्ष 960 पॉट्स पूरे सामर्थ्य पर संचालित हुए।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में उत्पादन और बिक्री के सर्वाधिक प्रदर्शन हासिल किए: (1) 75.51 लाख टन सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनन। (2) लगातार दूसरे वर्ष 4.6 लाख मीट्रिक टन एल्युमिनियम धातु का उत्पादन। (3) 4.64 लाख टन का सर्वाधिक कुल धातु बिक्री, घरेलू धातु बिक्री 4.39 लाख टन।
  • घरेलू बाजार केंद्रित रणनीति से कंपनी ने परिचालन से रु 14,255 करोड़ का सर्वाधिक राजस्व प्राप्त किया। हालांकि, इनपुट लागत में वृद्धि के कारण पैट रु 1,544 करोड़ रहा।