विशेष उपाय
- नियमित अवधिवार मूल्यांकन के साथ, सभी एककों एवं विस्तार परियोजनाओं में ई.आई.ए. एवं ई.एम.पी. के लिये विस्तृत अध्ययन।
- बॉक्साइट खान में भू-जल पठार पर विस्फोट के प्रभाव पर अनुशीलन।
- नीचे की बारहमासी जलधाराओं पर खनन के प्रभाव का मूल्यांकन करने हेतु जल की गुणवत्ता एवं जल बहाव पर अध्ययन।
- पंचपटमाली खान में पारिस्थितिक-आनुवंशिक संसाधन सर्वेक्षण।
- दामनजोड़ी के चारों तरफ वनस्पति सर्वेक्षण।
- वनस्पति एवं गौ-समुदाय पर प्रभाव के मूल्यांकन हेतु प्रद्रावक के चारों तरफ़ फ्ल्यूराईड की जीववैज्ञानिक निगरानी।
- प्रद्रावक के चारों तरफ मानव समुदाय पर फ्ल्यूराईड के प्रभाव की जाँच के लिये महामारीविज्ञान-संबंधी सर्वेक्षण।
- सभी एककों के चारों ओर वैज्ञानिक प्रणाली से हरित क्षेत्रों का विकास।
- दामनजोड़ी में सामाजिक-आर्थिक विकास एवं अभिवृत्तीय सर्वेक्षण।
- सभी एककों में औद्योगिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण।
- संकट विश्लेषण एवं आपदा प्रबन्धन योजना।