अपडेट
  • EOI for Aluminium Smelting Technology Licensors for NALCO’s Brownfield Aluminium Smelter Expansion 28/08/2025
  •      |
  • 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक-21.08.2025 21/08/2025
  •      |
  • अपने डीमैट खाते/फोलियो नंबर में अपनी ईमेल आईडी पंजीकृत करने का अनुरोध 18/08/2025
  •      |
  • 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक” 14/08/2025
  •      |
  • भौतिक शेयरों के हस्तांतरण अनुरोधों को पुनः दाखिल करने के लिए विशेष व्यवस्था 07/07/2025
  •      |
  • MoU 2024-25 04/01/2025
  •      |
  • Notice Inviting Expression Of Interest (EOI) – Slitting & Rewinding of Aluminium Coils with Installing of Slitting Line Machine on Build Own and Operate Basis 18/09/2024
  •      |
  • निवेशक सेवा मेनू के तहत टीडीएस प्रमाणपत्र डाउनलोड करें 17/05/2024
  •      |
  • Expression of Interest for Commercialization of R&D Processes 15/04/2024
  •      |
  • भौतिक फोलियो का केवाईसी अद्यतनीकरण 25/03/2024
  •      |
  • MOU Scheme for Sale of Aluminium Metal – 2024-25 13/03/2024
  •      |
  • MOU Scheme for Sale of Aluminium Rolled Products – 2024-25 13/03/2024
  •      |
  • Declaration and fixation of Record date for 2nd Interim Dividend for the Financial Year 2023-24 16/02/2024
  •      |
    नालको की 40वीं वार्षिक साधारण बैठक

    नालको की 40वीं वार्षिक साधारण बैठक

    calender30/09/2021
    40th AGM_CMD
    40th AGM
    • वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कुल 644.27 करोड़ के लाभांश का भुगतान घोषित।
    • नालको के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने विस्तारित परियोजनाओं के समय पूर्व प्रवर्तन पर केंद्रित होते हुए भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

    भुवनेश्वर, 30/09/2021: सार्वजनिक क्षेत्र के  ‘नवरत्न’ लोक उद्यम, नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), ने भुवनेश्वर में हुए 40 वीं वार्षिक साधारण बैठक (वा.सा.बै.) के दौरान ₹ 1 प्रति इक्विटी शेयर, जो कि अंतिम लाभांश का 20% है, का लाभांश घोषित किया। वित्त वर्ष 2021-21 के लिए सकल लाभांश भुगतान ₹ 644.27 करोड़ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान ₹ 279.84 करोड़ का लाभांश घोषित व भुगतान किया गया है।

    वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से शेयर धारकों को संबोधित करते हुए, श्री श्रीधर पात्र, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, नालको ने कहा कि राष्ट्र का एक अग्रणी लोक उद्यम राष्ट्र की सेवा में वर्षों से समर्पित है और राष्ट्र के खनिज सुरक्षा को सशक्त कर रहा है। कंपनी ने न केवल एल्यूमिनियम के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता को पूरा किया है, बल्कि वैश्विक मानक के स्तर पर भविष्य के लिए इस धातु के उत्पादन में देश को एक तकनीकी सहयोग प्रदान किया है।

    कोविड 19 महामारी के प्रकोप जनित व्यावसायिक परिदृश्य की चुनौतियों के बावजूद, यह वर्ष 2020-21 नालको के लिए उपलब्धि का वर्ष रहा है। आपने कहा कि “अस्थिर परिवेश से उत्पन्न धातु के एलएमई कीमत के परिवर्तनशील प्रकृति एवं न्यूनतम मांग के बावजूद, हमने पाँच पी (5P’s) उत्पादन, उत्पादकता, मानव, परियोजना एवं लाभ पर केंद्रित रहते हुए क्रमिक प्रगति की है। हालाँकि, प्रथम तिमाही में एलएमई की कीमत न्यूनतम स्तर पर थी; लेकिन कंपनी के अंतिम छोर के योजनाबद्ध प्रयास, के साथ प्रभावशाली क्रय रणनीति ने विश्वसनीय प्रगति प्रदान की।”

    आपने यह भी कहा कि जनशक्ति के तैनाती में प्रतिबंधों एवं परिवहन की विषमताओं के बावजूद, नालको के श्रमबल ने उल्लेखनीय समर्पण एवं निष्ठा दिखाई है, जिसके सहयोग से कंपनी ने यह अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है।

    कंपनी के भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए, श्री पात्र ने कहा कि अब ध्यान विस्तारण परियोजनाओं के समय से पूर्व प्रवर्तन पर केंद्रित है। आपने अभिव्यक्त किया कि “ जारी विस्तारण गतिविधियों के क्रमिक प्रगति के साथ, हम आशावान हैं कि 2023-24 तक प्रस्तावित एक मिलियन टन की एल्यूमिना परिशोधन की 5वीं धारा का प्रवर्तन आरंभ हो जाएगा।”