अपडेट
  • EOI for Aluminium Smelting Technology Licensors for NALCO’s Brownfield Aluminium Smelter Expansion 28/08/2025
  •      |
  • 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक-21.08.2025 21/08/2025
  •      |
  • अपने डीमैट खाते/फोलियो नंबर में अपनी ईमेल आईडी पंजीकृत करने का अनुरोध 18/08/2025
  •      |
  • 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक” 14/08/2025
  •      |
  • भौतिक शेयरों के हस्तांतरण अनुरोधों को पुनः दाखिल करने के लिए विशेष व्यवस्था 07/07/2025
  •      |
  • MoU 2024-25 04/01/2025
  •      |
  • Notice Inviting Expression Of Interest (EOI) – Slitting & Rewinding of Aluminium Coils with Installing of Slitting Line Machine on Build Own and Operate Basis 18/09/2024
  •      |
  • निवेशक सेवा मेनू के तहत टीडीएस प्रमाणपत्र डाउनलोड करें 17/05/2024
  •      |
  • Expression of Interest for Commercialization of R&D Processes 15/04/2024
  •      |
  • भौतिक फोलियो का केवाईसी अद्यतनीकरण 25/03/2024
  •      |
  • MOU Scheme for Sale of Aluminium Metal – 2024-25 13/03/2024
  •      |
  • MOU Scheme for Sale of Aluminium Rolled Products – 2024-25 13/03/2024
  •      |
  • Declaration and fixation of Record date for 2nd Interim Dividend for the Financial Year 2023-24 16/02/2024
  •      |
    रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि: नालको ने वित्त वर्ष 2025 में अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया।

    रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि: नालको ने वित्त वर्ष 2025 में अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया।

    calender21/05/2025
    CMD_5
    CMD_3
    • नालको ने रचा इतिहास : वित्त वर्ष 2025 मे अर्जित अब तक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ एवं संचालन से राजस्व
    • शुद्ध लाभ – 5325 करोड़ रुपये
    • संचालन से राजस्व – 16,788 करोड़ रुपये

     

    भुवनेश्वर, 21.05.2025: नैशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), खान मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत, एक नवरत्न उपक्रम ने वित्त वर्ष 2025 में, अपने स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ तथा संचालन से राजस्व दर्ज किया है।               आज आयोजित बैठक में निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों के अनुसार, नालको ने एक ऐतिहासिक वित्तीय उपलब्धि अर्जित की है, जिसमे 5325 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ दर्ज करके एक नया मानक स्थापित किया है, जो विगत वित्तीय वर्ष की तुलना मे (YoY) 158 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 16,788 करोड़ रुपये के परिचालन से प्रभावशाली राजस्व की भी सूचना दी।                मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में भी 2,078 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो कि विगत वर्ष की समान तिमाही मे अर्जित 1,016 करोड़ रुपये के मुकाबले, करीब 105 प्रतिशत से अधिक है। तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व विगत वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 5,268 करोड़ रुपये रहा, जबकि विगत वर्ष की समान तिमाही में यह 3,579 करोड़ रुपये था।

    एल्युमीनियम और एल्युमिना की कीमतों मे तेज़ी, सुव्यवस्थित परिचालन, बेहतर दक्षता और विस्तार परियोजनाओं में उत्तम गति से सशक्त, नालको अपनी सभी व्यावसायिक इकाइयों और लाभ मार्जिन में मजबूत वृद्धि द्वारा समर्थित अपने विकास पथ को जारी रखने में सक्षम रही है। वित्त वर्ष 2025 में, कंपनी ने 76.48 लाख टन का अब तक का सबसे अधिक बॉक्साइट उत्खनन के साथ साथ 4.55 लाख टन का अब तक का सबसे अधिक घरेलू धातु विक्रय अर्जित किया।

    नालको के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी और चौथी तिमाही में कंपनी की वृद्धि में उल्लेखनीय गति आई है, जो हमारे मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और मजबूत राजस्व वृद्धि में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा, “कार्यदक्षता में वृद्धि, लागत अनुकूलन और कर्मचारियों की अटूट प्रतिबद्धता ने नालको की गतिशील बाजार परिवेश में प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण अनुरक्षित करने हेतु, सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, प्रक्रिया सुधारों पर नालको के रणनीतिक दृष्टि ने एक प्रेरित, प्रदर्शन-संचालित कार्यबल को बढ़ावा दिया है।”                 एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी और मांग में लगातार वृद्धि के साथ, नालको अपने विकास की गति को बनाए रखने के लिए उत्तम स्थिति में है। भविष्य की ओर देखते हुए, श्री सिंह ने रणनीतिक विस्तार के माध्यम से दीर्घकालिक संधारणीय विकास के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिसमें एल्युमिना रिफाइनरी का 5वां स्ट्रीम विस्तार, पोट्टांगी बॉक्साइट माइंस का संचालन और मौजूदा स्मेल्टर प्लांट और कैप्टिव पावर प्लांट का प्रस्तावित विस्तार सम्मिलित है। ये पहल सुधृढ और लचीले विकास के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेंगी, जिससे वैश्विक एल्युमीनियम क्षेत्र में नालको की स्थिति और मजबूत होगी।