Press Release

नालको पुरस्कारों के विजेता घोषित

calender03/01/2016

भुवनेश्वर, 03/01/2016: नेशनल एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड (नालको), खान मंत्रालय, भारत सरकार, के अधीन नवरत्‍न कें.सा.क्षे.उ., ने वर्ष 2016 के लिए नालको मुस्कान पुरस्कार, नालको खारवेल पुरस्कार और नालको कालीदास पुरस्कारों की घोषणा की है। यह पहली बार है, जब एल्यूमिनियम वृहद् ने ऐसे पुरस्कार संस्थापित किए हैं। नकद पुरस्कार के साथ, विजेताओं को प्रशंसापत्र और सम्मान जाएँगे।

विसक्षम बच्चों के पुनर्वास और उनके जीवन में प्रकाश फैलाने के लिए, स्वाभिमान की संस्थापक डॉ॰ श्रुति महापात्र, को नालको स्माईल्स पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वे ₹1 लाख की नगद राशि ग्रहण करेंगी। ओड़िशी नृत्यगुरु और ओड़िशी में उत्कृष्टता प्राप्त पद्मश्री डॉ॰ इलियाना सितारिस्ती को ओड़िशी नृत्य के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए नालको खारवेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में भी ₹1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर, ओड़िशी नृत्य में भारत और विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नालको खारवेल पुरस्कार श्री शास्वत रञ्जन जोशी को प्रदान किया जाएगा। वे ₹50,000/- की नकद पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

ये तीन पुरस्कार नालको के 36वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान 7 जनवरी को भुवनेश्वर में, श्री जुएल ओराम, केन्द्रीय आदिवासी मामलों के मन्त्री, श्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मन्त्री और श्री बलविन्दर कुमार, सचिव, खान मंत्रालय, भारत सरकार की उपस्थिति में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय इस्पात एवं खान मंत्री महोदय के कर-कमलों से प्रदान किए जाएँगे। इस अवसर पर सांसद डॉ॰ प्रसन्न कुमार पाटसाणी, श्री तथागत शतपथी, श्री नागेन्द्र कुमार प्रधान, और श्री झिना हिकाका भी समारोह की शोभा बढ़ाएँगे।

साथ ही, इसके पहले दिन दो और पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। प्रो॰ हरेकृष्ण शतपथी, कुलपति, राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपति और प्रो॰ गंगाधर पण्डा, कुलपति, श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी को संस्कृत के शिक्षण प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नालको कालीदास पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार में प्रत्येक को ₹50,000/- की राशि प्रदान की जाएगी। दोनों पुरस्कार प्राप्तकर्ता 6 जनवरी को नालको स्थापना दिवस व्याख्यानमाला के 15वें संस्करण के दौरान ये पुरस्कार ग्रहण करेंगे। श्री आदित्य प्रसाद पाढ़ी, मुख्य सचिव, ओड़िशा सरकार की उपस्थिति में श्री के.व्ही. चौदरी, केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त, भारत सरकार ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

श्री तपन कुमार चान्द, अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध-निदेशक, नालको, ने नालको पुरस्कार 2016 के विजेताओं को बधाई दी और सूचित किया कि यह नवरत्न कम्पनी, एक जिम्मेदार निगम नागरिक के रूप में, समाज-सेवा कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए और कई कदम उठाएगी।