अपडेट
  • 45वीं वार्षिक आम बैठक की सूचना 07/08/2026     |     
  • 45वीं वार्षिक रिपोर्ट 2025–26 07/08/2026     |     
  • डिजिटल परिवर्तन (इंडस्ट्री 4.0) के लिए रोडमैप तैयार करने तथा उसके कार्यान्वयन हेतु परामर्शदाता की नियुक्ति 17/07/2026     |     
  • घरेलू/एसईजेड में थोक में एल्यूमिना की बिक्री के लिए निविदा जारी की गई है 08/07/2026     |     
  • प्रद्रावक उन्नयन परियोजनाओं के लिए ईओआई 19/05/2026     |     
  • सावधि जमा में अधिशेष निधि के निवेश के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को पैनल में शामिल करने के लिए ईओआई 04/05/2026     |     
  • शेयरधारक कृपया ध्यान दें: 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक” 15/04/2026     |     
  • घरेलू बाजार में एमएसएमई इकाइयों को रासायनिक उत्पादों की बिक्री के लिए एमएसएमई छूट 13/03/2026     |     
  • माहपर्यन्त स्वास्थ्य गतिविधियों के साथ  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए नालको तैयार

    माहपर्यन्त स्वास्थ्य गतिविधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए नालको तैयार

    calender19/06/2025
    Yoga 11
    Yoga 12

    भुवनेश्वर, 19 जून 2025: भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत नवरत्न सीपीएसई, नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उत्सव की पूर्व संध्या पर योग को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की है।

    स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, नालको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने सभी प्रतिष्ठानों में एक मेगा योग शिविर का आयोजन कर रहा है। महीने भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए विभिन्न इकाइयों और परिधीय समुदायों में विभिन्न ‘योगाभ्यास’ सत्र शुरू किए गए हैं।

    योग सत्र का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया, जिनमें निगम कार्यालय, खान एवं परिशोधन संकुल, दामनजोड़ी, प्रद्रावक संयंत्र, ग्रहीत विद्युत संयंत्र (सीपीपी) अनुगुळ, कोयला खान प्रभाग और विशाखापत्तनम स्थित पत्तन सुविधाएँ शामिल हैं।

    कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने इन ‘कार्यस्थल पर योग ब्रेक’ सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। खान एवं परिशोधन संकुल, दामनजोड़ी में विशेष रूप से महिला कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं के लिए विशेष योग ब्रेक सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे कल्याण अभियान में महिलाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। देश भर में नालको के क्षेत्रीय कार्यालयों ने भी कर्मचारियों के कल्याण और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यालय समय के दौरान योग ब्रेक सत्र का आयोजन किया।

    सरकार की ‘जनभागीदारी’ पहल के अनुरूप, नालको ने योग बूट कैंपों की एक श्रृंखला के माध्यम से अपनी योग आउटरीच गतिविधियों का विस्तार किया है। इन पहलों के माध्यम से, नालको का उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य की संस्कृति को बढ़ावा देना और स्वस्थ मन और शरीर के लिए योग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। कंपनी योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने के राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।