अपडेट
  • 45वीं वार्षिक आम बैठक की सूचना 07/08/2026     |     
  • 45वीं वार्षिक रिपोर्ट 2025–26 07/08/2026     |     
  • डिजिटल परिवर्तन (इंडस्ट्री 4.0) के लिए रोडमैप तैयार करने तथा उसके कार्यान्वयन हेतु परामर्शदाता की नियुक्ति 17/07/2026     |     
  • घरेलू/एसईजेड में थोक में एल्यूमिना की बिक्री के लिए निविदा जारी की गई है 08/07/2026     |     
  • प्रद्रावक उन्नयन परियोजनाओं के लिए ईओआई 19/05/2026     |     
  • सावधि जमा में अधिशेष निधि के निवेश के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को पैनल में शामिल करने के लिए ईओआई 04/05/2026     |     
  • शेयरधारक कृपया ध्यान दें: 100 दिन का अभियान- “सक्षम निवेशक” 15/04/2026     |     
  • घरेलू बाजार में एमएसएमई इकाइयों को रासायनिक उत्पादों की बिक्री के लिए एमएसएमई छूट 13/03/2026     |     
  • श्री अभय कुमार बेहुरिया ने नालको के निदेशक (वित्त) का कार्यभार ग्रहण किया

    श्री अभय कुमार बेहुरिया ने नालको के निदेशक (वित्त) का कार्यभार ग्रहण किया

    calender11/06/2025

    Shri Abhay Kumar Behuria
    भुवनेश्वर, 11/06/2025: श्री अभय कुमार बेहुरिया ने खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन, नवरत्न लोक उद्यम नालको के निदेशक (वित्त) के रूप में निगम कार्यालय में आज कार्यभार ग्रहण किया।

    निदेशक (वित्त) के वर्तमान दायित्व ग्रहण करने से पहले श्री बेहुरिया ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में कार्यकारी निदेशक (वित्त और लेखा) के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्होंने परिचालन उत्कृष्टता और वित्तीय विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में, आरएसपी ने चुनौतीपूर्ण बाजार स्थितियों के बावजूद रिकॉर्ड आर्थिक परिणाम हासिल किया।

    श्री बेहुरिया को वित्तीय प्रबंधन, रणनीतिक योजना और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का गहन अनुभव प्राप्त है। उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी वाणिज्य स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और वे इन्स्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटंट्स ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य होने के साथ साथ संसथान के बोर्ड ऑफ एडवांस्ड स्टडीज एंड रिसर्च से बिजनेस वैल्यूएशन में एक्जीक्यूटिव डिप्लोमा प्राप्त किया है।

    श्री बेहुरिया ने आरएसपी में कई डिजिटल परिवर्तन पहलों का भी नेतृत्व किया, जैसे कि खानों में एसएपी का कार्यान्वयन, स्वचालित चालान प्रणाली और विक्रेता सूचना प्रबंधन। अनुपालन में सुधार और संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए दो भविष्य निधि ट्रस्टों के विलय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके सक्रिय दृष्टिकोण ने कंपनी में लंबे समय से चले आ रहे कानूनी और वित्तीय मुद्दों को सुलझाने में मदद की ।

    निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री बेहुरिया को बधाई देते हुए नालको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वित्तीय प्रबंधन, रणनीतिक योजना और डिजिटल परिवर्तन में उनका व्यापक अनुभव नालको की पहलों को मजबूत करेगा। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आरएसपी में विकास को गति देने में श्री बेहुरिया का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड अब नालको में भी उत्कृष्टता और नवाचार का वही स्तर लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि निदेशक (वित्त) के रूप में उनके शामिल होने से नालको की नेतृत्व टीम और मजबूत हुई है।