दामनजोड़ी में बसा, हमारा परिशोधक 22,75,000 टन निस्तप्त एल्यूमिना का उत्पादन करता है, जिसका एक अंश अनुगुळ स्थित हमारे प्रद्रावक संयंत्र को एल्यूमिनियम धातु के उत्पादन के लिए परिवहन किया जाता है। और आगे, हम वर्तमान विशाखापत्तनम् में हमारी समर्पित पत्तन सुविधाओं के माध्यम से लगभग 10,00,000 से 12,00,000 टन प्रतिवर्ष एल्यूमिना का निर्यात करते हैं।
प्रकार : धातुकर्मीय ग्रेड निस्तप्त एल्यूमिना ( बलुआ प्रकार )
बीईटी सतह क्षेत्र : 60-80 एम2 / ग्राम
एलओआई (300-1000 डिग्री सें) : 0.5 – 1%
थोक घनत्व : 0.95 – 1.05 टन/घनमीटर
1 | प्ररूपी | अधिकतम |
---|---|---|
आल्फा अंश | – | 10% |
कण आकार | ||
+ 125 माईक्रोन (%) | – | 15% |
– 45 माईक्रोन (%) | 10% | 12% |
1 | प्ररूपी | अधिकतम |
---|---|---|
पी205 | 0.0015% | 0.002 % |
एनए2ओ | 0.38 % | 0.50 % |
एफई2ओ3 | 0.01% | 0.015% |
एसआईओ2 | 0.012% | 0.02 % |
जेडएनओ | 0.0005 % | 0.0008% |
सीएओ | 0.042% | 0.05% |
टीआईओ2 | 0.0013% | 0.004% |
वी205 | 0.0015% | 0.002% |
के20 | 0.0015% | 0.002% |
जीए203 | – | 0.012% |
एल्यूमिना अंश | 98.7% | 98.5%(सर्वनिम्न) |
धातुकर्मीय ग्रेड निस्तप्त एल्यूमिना (बलुआ प्रकार) के हमारे सभी निर्यात थोक आधार पर एफओबी एसटी (स्पाउट ट्रिम्ड) विशाखापत्तनम् बन्दरगाह ( भारत ) पर होते हैं। प्रति एल्यूमिना जहाजी-लदान का प्ररूपी ढेर आकार 25-35,000 मे.टन है।
सभी निर्यात सीधे विदेशी ग्राहकों के साथ संविदा के आधार पर होते हैं और हमारे पक्ष में उनके द्वारा साखपत्र खोले जाते हैं। आपूर्तियाँ अटल निर्यात साख-पत्र (एल/सी) के विरुद्ध होती हैं, जो परिस्थल पर भारतीय स्टेट बैंक, व्यावसायिक शाखा, भुवनेश्वर, भारत के काउण्टरों पर यू.एस. डॉलर्स में भुगतानयोग्य होती हैं। एल/सी हमें स्वीकार्य प्रथम श्रेणी अन्तर्राष्ट्रीय बैंक में खुली होनी चाहिए और दस्तावेजीय ऋण, आई.सी.सी. के प्रकाशन सं.500, 1993 परिशोधन के लिए अपरिवर्तनशील सीमाशुल्क एवं अभ्यास की संपष्टि में होनी चाहिए। एल/सी 2 कार्य दिवसों के अन्दर टीटी प्रतिपूर्ति अनुमेय अवश्य होनी चाहिए।
ऐसी संविदाएं मुख्यतः समय-समय पर हमारे द्वारा जारी निविदाओं पर आधारित होती हैं। निविदाएँ केवल हमारे पास पंजीकृत ग्राहकों को जारी की जाती हैं और या तो स्पॉट या दीर्घावधि संविदाओं के लिए कार्यान्वित की जाती हैं
हम सामान्यतः केवल हमारे पास पंजीकृत ग्राहकों से बोलियों के आमंत्रण करते हुए हमारी निस्तप्त एल्यूमिना के निर्यात के लिए स्पॉट या आवधिक संविदा आधार पर निविदाएँ कार्यान्वित करते हैं।
नालको के एल्यूमिना निर्यात थोक आधार पर एफओबी एसटी (स्पाउट ट्रिम्ड) विशाखापत्तनम् बन्दरगाह (भारत) पर होते हैं और सीधे विदेशी खरीददारों के साथ संविदाओं पर आधारित होते हैं। उनके द्वारा साख-पत्र परिस्थल पर भारतीय स्टेट बैंक, व्यावसायिक शाखा, भुवनेश्वर, भारत के काउण्टरों पर यू.एस. डॉलर्स में भुगतानयोग्य होने चाहिए, दो/तीन कार्य दिवसों के अन्दर टीटी प्रतिपूर्ति अवश्य अनुमेय होनी चाहिए। साख-पत्र नालको के सलाहकार मोलभाव करानेवाले बैंक को स्वीकार्य प्रथम श्रेणी अन्तर्राष्ट्रीय बैंक में खुली होनी चाहिए जो वर्तमान भारतीय स्टेट बैंक, भुवनेश्वर, भारत है।
धातुकर्मीय ग्रेड निस्तप्त एल्यूमिना (बलुआ प्रकार) के निर्यात के लिए नालको की निविदाओं में प्रतिभागिता के लिए नए ग्राहक के पंजीकरण की प्रक्रिया निम्नवत् है
कार्यपालक निदेशक (विपणन)
नेशनल एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड
नालको भवन’, पी/1, नयापल्ली,
भुवनेश्वर 751 013, ओड़िशा, भारत
फैक्स: +91 674 2300 521