विशेष हाइड्रेट्स / एल्यूमिना

नालको 600 टन प्रतिवर्ष क्षमता वाले पायलट प्लांट से विशिष्टग्रेड हाइड्रेट और विशिष्टग्रेड एल्यूमिना का उत्पादन कर रहा है। हाल ही में, इन उत्पादों के लिए एक मुख्य प्लांट शुरू किया गया है, जिसकी क्षमता 26,400 टन प्रतिवर्ष है । यह दोनों ही संयंत्र नालको की एल्यूमिना रिफाइनरी, दामनजोड़ी, ओडिशा, भारत में स्थित हैं। इस संयंत्र में कई ग्रेड के ड्राई और माइक्रोफाइंड हाइड्रेट्स और हाई अल्फा कोर्स, हाई अल्फा ग्राउंड, लो सोडा हाई अल्फा कोर्स और हाई अल्फा लो सोडा ग्राउंड एल्यूमिना का उत्पादन करते हैं। घरेलू बाजार में इन उत्पादों की विक्रय की जाती है और साथ ही इनके निर्यात की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।

इसी जगह पर नालको 10,000 टन प्रति वर्ष क्षमता वाले प्लांट से डिटर्जेंट ग्रेड जिओलाइट (जिओलाइट-ए) का उत्पादन भी करता है। जिओलाइट-ए मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचा जाता है और इसके निर्यात की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

1. प्रक्रिया – विशिष्टहाइड्रेट्स/एल्यूमिना और जिओलाइट-A का निर्यात

विदेशी ग्राहकों के साथ सभी निर्यात सीधे हमारे अनुबंधों और हमारे पक्ष में उनके द्वारा खोले गए साख पत्र (L/C) पर आधारित होते हैं। आपूर्ति ‘अपरिवर्तनिय साख पत्र’ (L/C) के आधार पर की जाती है, जिसका भुगतान ‘एट साइट’ (दिखाए जाने पर) यूएस डॉलर में भारतीय स्टेट बैंक के भुवनेश्वर, भारत के व्यावसायिक शाखा के माध्यम से किया जाता है। साख पत्र नालको द्वारा स्वीकार्य एक ‘फर्स्ट-क्लास इंटरनेशनल बैंक’ में खोला जाना चाहिए और आईसीसी के “दस्तावेजी ऋणों के लिए समान रीति और प्रथा”, संशोधन 1993, प्रकाशन संख्या 500 के अनुरूप होना आवश्यक है। साख पत्र में 2 कार्य दिवस के भीतर टीटी प्रतिपूर्त की सुविधा होनी चाहिए।

ऐसे अनुबंध नालको द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निविदा पर आधारित होते हैं। यह निविदा केवल नालको के साथ पंजीकृत ग्राहकों को ही जारी की जाती है। सभी निर्यात विशाखापत्तनम बंदरगाह से किए जाते हैं।

2. पंजीकरण – विशिष्टहाइड्रेट्स/एल्यूमिना और जिओलाइट-ए का निर्यात

जो ग्राहक नालको से इन उत्पादों को खरीदना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे पंजीकरण के लिए संक्षिप्त बिजनेस प्रोफाइल के साथ हमसे संपर्क करें और हमारे प्रतिपूष्टि का इंतजार करें। कृपया ऊपर दी गई जानकारी इस पते पर प्रेषित करें:

कार्यपालक निदेशक (विपणन)
नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड
नालको भवन, पी/1, नयापल्ली,
भुवनेश्वर 751 013, ओडिशा, भारत।
फ़ैक्स: +91 674 2300 521