You are being redirected to the external website. Are you sure?
Yes,Proceed
21/03/2026
भुवनेश्वर, 21.03.2026: खान मंत्रालय, भारत सरकार के नवरत्न लोक उद्यम नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने 20 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में नालकोनगर में अपने सीएसआर शाखा नालको फाउंडेशन के माध्यम से एलिमको के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए एक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान, भुवनेश्वर में नालको के निगम कार्यालय की परिधि में स्थित सालिया सोही झुग्गी-बस्ती से पहचाने गए 64 लाभार्थियों को कुल 100 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर का उद्घाटन डॉ. तापस कुमार पट्नायक, निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा, श्री आयुष्मान रथ, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), के साथ नालको, नालको फाउंडेशन और कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों के मध्य सुगमता और स्वतंत्रता बढ़ाने की दिशा में अपने सीएसआर प्रयासों के अंग के रूप में कंपनी ने हाल ही में कोरापुट, अनुगुल और भुवनेश्वर अपनी परिचालन इकाइयों में इस तरह के शिविरों की एक श्रृंखला का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 820 लाभार्थियों को उपकरणों के वितरण के माध्यम से लाभ मिला। जिसकी राशि लगभग 75 लाख रुपये थी। यह पहल समावेशी विकास और सामाजिक समानता के प्रति नालको की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जिसका उद्देश्य केंद्रित सीएसआर पहलों के माध्यम से अपने परिचालन परिधि में समुदायों को सशक्त बनाते हुए दिव्यांगजनों की सुगम गतिशीलता, पहुँच और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

